नाम – रुपेन्द्र आर्य
पत्नी – श्रद्धा आर्या
पिता का नाम – श्री श्याम कुमार निषाद
माता का नाम – श्रीमती नोनी बाई निषाद
परिवार – माता – पिता, 4 भाई, 2 भाभी, 3 भतीजे, 2 भतीजी,
जन्म स्थान -ग्राम पुसल्दा , तहसील पुसौर , जिला – रायगढ़ , छत्तीसगढ़ , ( 496100)
जन्म वर्ष – 2 अगस्त 1995
परिवारिक व्यवसाय – कृषि (किसान परिवार)
विषय – शारीरिक शिक्षा (BPE BPED MPED ) (भारतीय व्यायाम – आर्य वीर दल)
कार्यक्षेत्र – शारीरिक, बौद्धिक शिक्षा , सोशल मीडिया
वर्तमान निवास – ग्राम – पुसल्दा, तहसील – पुसौर, जिला- रायगढ़, छत्तीसगढ़ (496100) भारत
राष्ट्रीयता – भारतीय
शिक्षा
प्रारंभिक शिक्षा – प्राथमिक शाला पुसल्दा
माध्यमिक शिक्षा – शासकीय माध्यमिक शाला पुसल्दा
उच्चतर माध्यमिक शिक्षा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जतरी
स्नातक की शिक्षा – तिरपुड़े कॉलेज नागपुर महाराष्ट्र
BPE bachelor of physical education ( degree course )
BPED (bachelor of physical education)
MPED (Master of physical education)
आर्य वीर दल व्यायाम शिक्षक
व्यायाम शिक्षक 2013
शस्त्राचार्य 2017
भाषा – हिंदी, छत्तीसगढ़ी
वेबसाइट
ईमेल – rupendraaryaveer@gmail.com
YouTube – Rupendra Arya
मोबाइल नंबर – 9827898510 , 9595162881
परिवारिक परिवेश
आपका जन्म मध्यमवर्ग किसान परिवार में हुआ। आपके पिताजी कृषि कार्य करते हैं और बहुत ही सरल स्वभाव के हैं। और परिवारिक कुटुंब ग्राम लिटाईपाली से संबंधित है । आपका परिवार निषाद समाज जिसे केंवट कहते हैं । गौटिया परिवार से संबंधित रखते हैं । आपके दादा स्वर्गीय श्री पुन्नीलाल निषाद जी क्षेत्रीय निषाद समाज के मुखिया थे और समाजिक उन्नति में उनका योगदान रहा। वह शिवरीनारायण ट्रस्ट मंदिर से जुड़े हुए थे।
व्यक्तित्व
आप मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के हैं आप बचपन से ही कौशल सीखने की प्रतिभा आपमें लालायित रहती है। और आप प्रत्येक कौशल को बड़ी तन्मयता से सीखते हैं। आपने बचपन में ही गायन एवं वादन (तबला हारमोनियम बांसुरी वायलिन) सीखने का प्रयास किया । यह प्रेरणा आपके दादा जी से मिला है। आपने प्राथमिक विद्यालय में बोरा दौड़ में जिला स्तरीय द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आपने माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय स्काउट गाइड ट्रेनिंग कैंप तमनार में भाग लिया। आपको एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना शिविरों में प्रशिक्षक के रूप में भी बुलाते रहे हैं। और सन 2010 से आर्य वीर दल के प्रशिक्षण शिविरों में आपने सघन व्यायाम प्रशिक्षण में भाग लिया।
आर्य वीर दल मैं आपकी यात्रा
आपने सन 2010 में परम मित्र मानव निर्माण संस्थान गेरवानी गुरुकुल में पहला आर्य वीर दल का प्रशिक्षण शिविर भाग लिया। उसके बाद द्वितीय वर्ष का भी प्रशिक्षण शिविर में आप ने भाग लिया और राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए बेंगलुरु गए, उसके बाद 2012 में आर्य वीर दल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर कुरुक्षेत्र से आपने उप व्यायाम शिक्षक और 2013 में व्यायाम शिक्षक श्रेणी प्रथम स्थान प्राप्त किया । आपने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर हरिद्वार के बाद शस्त्राचार्य के लिए स्वामी देवव्रत सरस्वती जी के साथ 9 माह तक आर्ष योग संस्थान फरीदाबाद में सघन प्रशिक्षण प्राप्त किया। और आर्य वीर दल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर पंजाबी बाग दिल्ली में आपको शस्त्राचार्य की उपाधि से विभूषित किया गया।
आपने 6 माह व्यायाम आचार्य में लगाया । और आपने 2018 अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन के व्यायाम प्रदर्शन के लिए आप गुरुकुल पौंधा, गुरुकुल मंझावली, कन्या गुरुकुल चोटीपुरा, कन्या गुरुकुल लोवांकला, कन्या गुरुकुल जसात, कन्या गुरुकुल खरल, इत्यादि गुरुकुल में आपने प्रशिक्षण दिया और अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में स्वामी देवव्रत जी के मार्गदर्शन में आपने सभी व्यायाम प्रदर्शन का निर्देशन किया । 2019 में आर्य वीर दल का प्रशिक्षण शिविर हरिद्वार में लगाया गया। जिसमें नेपाल से 1000 विद्यार्थी सीखने के लिए वहां पहुंचे थे और स्वामी रामदेव जी ने आर्य वीर दल के कार्यक्रमों को सिखाने के लिए संगठन को बुलाया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर में भी आपका प्रशिक्षण का योगदान रहा है।
इस प्रकार आप निरंतर साल भर आर्य वीर दल के कार्यक्रमों को देश भर में घूम-घूम कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर
आप निरंतर साल भर आर्य वीर दल के प्रशिक्षण शिविरों में रहते हैं आप देश में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, आदि राज्यों में आपका साल भर प्रशिक्षण शिविर रहता है। आप देश भर में घूम-घूम कर आर्य वीर दल के कार्यक्रमों का प्रशिक्षण एवं ऋषि दयानंद के विचारों का प्रचार प्रसार करते हैं। आपने अब तक 500 से भी अधिक आर्य वीर दल के प्रशिक्षण शिविर एवं शाखा में प्रशिक्षण देने का कार्य किया है । वर्तमान में आर्य वीर दल के पाठ्यक्रम के रूप में जो वीडियो बने हैं। उसमें अधिकतर वीडियो आपका है व्यायाम आचार्य और शस्त्राचार्य का जो पुस्तक छपा हुआ है। उसमें भी अधिकतर चित्र आपके हैं ।
सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार
आप संगठन के अनुशासन में रहकर अपने स्तर से आर्य वीर दल के कार्यक्रमों का पूरे देश भर में प्रचार प्रसार 2016 से निरंतर करते आ रहे हैं
आप आर्य वीर दल के सभी सोशल मीडिया को चलाते हैं जिसमें आर्य वीर दल की सोशियल पेज, वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, और ऐप आदि महत्वपूर्ण है।
आपके सोशल मीडिया में 1 लाख से भी अधिक लोग जुड़े हुए हैं । और आर्यवीर वीरांगना दल के कार्यक्रमों को साल भर में 5 लाख से भी अधिक बार देखा जाता है।
सारांश
आप निरंतर निस्वार्थ भाव से संगठन के लिए कार्य करते रहते हैं।

